छतरपुर

शीलिंग पब्लिक स्कूल में चार दिवसीय वार्षिक खेल समारोह का भव्य आयोजन

@छतरपुर- आशुतोष द्विवेदी। नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान शीलिंग पब्लिक स्कूल में दिनांक 21 जनवरी 2026 से 24 जनवरी 2026 तक चार दिवसीय वार्षिक खेल समारोह का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस आयोजन में विद्यालय के नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

खेल समारोह का शुभारंभ 21 जनवरी को उद्घाटन समारोह के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन, मार्चपास्ट एवं मशाल दौड़ से की गई। इसके पश्चात हेड बॉय, हेड गर्ल, हाउस कैप्टन, स्पोर्ट्स कैप्टन एवं विद्यार्थियों द्वारा खेल भावना की शपथ ली गई। प्रत्येक दिवस एक-एक वर्ग समूह के लिए निर्धारित था तथा सभी खेल कक्षावार एवं हाउस प्रणाली के अंतर्गत संपन्न कराए गए।

21 जनवरी को नर्सरी से कक्षा 2 तक के विद्यार्थियों के लिए फ्रॉग रेस, जिगजैक रेस, बॉल पेस्टिंग गेम, रनिंग रेस, बॉल बैलेंसिंग ऑन पेपर कप, स्पून रेस, कप एंड बॉल गेम, सैक रेस, बॉल कलेक्टिंग रेस एवं म्यूजिकल चेयर जैसी मनोरंजक प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं।

22 जनवरी को कक्षा 3 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए जिगजैक रेस, कोन एंड रिंग रेस, मैथ्स रेस, पेपर कप एंड बॉल रेस, पासिंग द हूप, बॉल एंड बकेट रेस, बुक रेस, बैलून रेस, थ्री लेग रेस एवं ऑब्स्टेकल रेस कराई गई।

23 जनवरी को कक्षा 6 के लिए रिले रेस, बैलून रेस एवं ऑब्स्टेकल रेस आयोजित हुई। कक्षा 7 के विद्यार्थियों ने टास्क सहित टीम रिले (दौड़, कूद एवं थ्रो) तथा टारगेट थ्रो में भाग लिया। वहीं कक्षा 8 के लिए रस्साकशी एवं कबड्डी प्रतियोगिताएँ विशेष आकर्षण रहीं।

24 जनवरी को कक्षा 9 एवं 11 के विद्यार्थियों के लिए खो-खो, कबड्डी एवं रस्साकशी का आयोजन किया गया। इस दिवस का मुख्य आकर्षण सभी विद्यार्थियों की फन रेस रही, जिसने पूरे परिसर को उत्साह और आनंद से भर दिया।

खेल समारोह के समापन अवसर पर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए। इस दिन अभिभावकों की भी विशेष सहभागिता रही, जिनके लिए मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। अभिभावकों की उपस्थिति से कार्यक्रम और भी उत्साहवर्धक एवं यादगार बन गया।

समापन समारोह में विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती ख्याति चतुर्वेदी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बालकों के साथ-साथ बालिकाओं ने भी खेलों में समान रूप से उत्साहपूर्वक भाग लिया है। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सभी बालिकाओं को शुभकामनाएँ।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. संजीव आर. नगरिया ने विद्यार्थियों को खेल भावना, अनुशासन एवं टीमवर्क को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक- शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button