अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में निरंतर हो रही कार्यवाही
थाना गौरिहार पुलिस ने अवैध देशी कट्टा जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल, आदतन अपराधी सोनू द्विवेदी के विरुद्ध पूर्व से भी अवैध हथियार के अपराध पंजीबद्ध

मध्यप्रदेश। पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन द्वारा समस्त थाना प्रभारी को उनके क्षेत्र अंतर्गत अवैध हथियार से संबंधित आरोपी, वांछित अपराधी, अवैध हथियारों के स्रोत पता कर संबंधित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत सर्चिंग कार्यवाही जारी है।
दिनांक 06 मई 2024 को मुखबिर की सूचना के दौरान थाना गौरिहार पुलिस को ग्राम हनुखेड़ा में युवक के अवैध हथियार कट्टा लेकर दहशत फैलाने की सूचना प्राप्त हुई, सूचना प्राप्त होते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह एवं एसडीओपी लवकुश नगर नवीन दुबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गौरीहार निरीक्षक उदयवीर सिंह तौमर एवं पुलिस टीम संदेही से संबंधित स्थान में पहुंचे।
मुखबिर के बताए स्थान ग्राम हनुखेड़ा एसबीआई कियोस्क बैंक के पास रोड पर पुलिस टीम पहुंची, पुलिस को आता देख संदेही ने भागने का प्रयास किया। जिसे घेराबंदी कर रोका गया। संदेही सोनू द्विवेदी 315 बोर का देसी कट्टा कमर में खोसे था, सावधानी पूर्वक निकाल कर अवैध हथियार को चेक किया गया। और पेंट की दाहिनी जेब में दो देसी जिंदा कारतूस मिला।
आरोपी सोनू द्विवेदी ने पूछताछ पर उम्र करीब 38 साल ग्राम हनुखेड़ा थाना गौरिहार जिला छतरपुर का होना बताया। अभियुक्त सोनू द्विवेदी का यह कृत्य आयुध अधिनियम के तहत दंडनीय होने से 315 बोर कट्टा 2 जिंदा कारतूस जप्त कर थाना गौरिहार में अपराध पंजीबद्ध किया गया। अभियुक्त को न्यायालय पेशकर जेल भेजा गया। आदतन अपराधी सोनू द्विवेदी पर थाना गौरिहार में अवैध हथियार के अपराध पंजीबद्ध हैं।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह तौमर , सउनि धर्मेंद्र त्रिपाठी, सउनि प्रदीप सिंह आर 867 कमलेश लोधी, आर 197 रामकिशोर यादव,आर 798 शिवम राजा परमार, आर 373 धर्मेंद्र यादव की मुख्य भूमिका रही।

















