डॉ० घनश्याम भारती को आचार्य चाणक्य सम्मान से किया सम्मानित
सामाजिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं शोध संबंधी उपलब्धियों हेतु प्राप्त हुआ सम्मान

गढ़ाकोटा। शासकीय पी०जी० कॉलेज गढ़ाकोटा में पदस्थ हिन्दी के प्रोफेसर डॉ० घनश्याम भारती को उनके द्वारा किए गए सामाजिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं शोध संबंधी उल्लेखनीय कार्यों हेतु रोहतक, हरियाणा की राष्ट्रीय साहित्यिक-सांस्कृतिक संस्था विलक्षणा एक सार्थक पहल की संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ० सुलक्षणा अहलावत तथा महासचिव डॉ० विकास शर्मा द्वारा आचार्य चाणक्य सम्मान- 2024 से आभासी पटल पर सम्मानित किया गया है।
डॉ० घनश्याम भारती द्वारा विगत वर्षों में समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं साथ ही साहित्य के क्षेत्र में उन्होंने लगभग 32 पुस्तकों का लेखन एवं संपादन किया है, भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार हेतु विगत् कई वर्षों से डॉ० भारती गढ़ाकोटा महाविद्यालय में संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन कर रहे हैं जिससे सैकड़ों विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति के प्रति लगाव एवं समर्पण की भावना विकसित हुई है। डॉ० भारती शोध के क्षेत्र में कई संगोष्ठियां, कार्यशालाएं आयोजित कर चुके हैं जिनसे हजारों शोधार्थियों को लाभ प्राप्त हुआ है। इन समग्र उपलब्धियों को दृष्टिगत रखते हुए डॉ० घनश्याम भारती को आचार्य चाणक्य सम्मान से सम्मानित किया गया है।
गौरतलब है कि डॉ० भारती को विगत वर्षों में भी कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से उनकी उपलब्धियों हेतु विभूषित किया जा चुका है। डॉ० भारती की इस उपलब्धि हेतु पूजा शर्मा (नई दिल्ली), राजीव कुमार शर्मा (नई दिल्ली), डॉ० पृथ्वीनाथ पाण्डेय (प्रयागराज), डॉ० ए०के० सिन्हा (सागर), शमिक कुमार शर्मा (गढ़ाकोटा), डॉ०एस०एम० पचौरी (सागर) ने उन्हें बधाई दी।
(रिपोर्टर- पुरुषोत्तम लाल पटेल गढ़ाकोटा सागर)