देश

मोदी मंत्री मंडल में विभागों का हुआ बटवारा: शिवराज सिंह को कृषि, खट्टर को आवास, राजनाथ, शाह-गडकरी समेत पांच वरिष्ठ मंत्रियों की जिम्मेदारी में बदलाव नही

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रिपरिषद सहयोगियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। मंत्रियों के विभागों की सूची राष्ट्रपति भवन के सचिवालय की ओर से जारी कर दी गई है। सूची के मुताबिक नितिन गडकरी को लगातार तीसरी बार सड़क परिवहन मंत्रालय सौंपा गया है। अब तक की जानकारी के अनुसार पिछली सरकार में भाजपा के पांच प्रमुख मंत्रियों के विभागों को नई सरकार में भी जस का तस रखा गया है। इनमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारणम, विदेश मंत्री एस जयशंकर के नाम शामिल हैं।

प्रधानमंत्री ने अन्य कैबिनेट सहयोगियों के बीच भी मंत्रालय बांट दिए हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कैबिनेट की पहली बैठक में पीएम आवास योजना को लेकर बड़े फैसले लिए। अजय टम्टा को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया है। हर्ष मल्होत्रा भी सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाए गए हैं।

देखें मोदी सरकार 3.0 के मंत्रियों की पूरी लिस्ट-
चिराग पासवान को खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय, सीआर पाटिल को जलशक्ति मंत्रालय, गजेंद्र शेखावत को संस्कृति-पर्यटन और चिराग पासवान को खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय मिला है। सर्बानंद सोनोवाल को बंदरगाह और जहाजरानी, राम मोहन नायडू को नागरिक उड्डयन, किरेन रिजिजू को संसदीय कार्य और भूपेंद्र यादव को पर्यावरण मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। चुनाव हारने के बावजूद मंत्री बनाए गए रवनीत सिंह बिट्टू को खाद्य प्रसंस्करण और रेलवे राज्य मंत्री बनाया गया है। पिछली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे मनसुख मांडविया को श्रम व रोजगार मंत्रालय के साथ-साथ युवा कल्याण एवं खेल मंत्रालय का भी जिम्मा सौंपा गया है।

रक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे अहम विभाग भाजपा ने अपने पास ही रखा
राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री बरकरार रहेंगे। भाजपा के वर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्रालय का जिम्मा मिला है। जीतनराम मांझी को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री को कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय मिला
पांच बड़े मंत्रालय यानी गृह, रक्षा, वित्त, परिवहन और विदेश में कोई बदलाव नहीं किया गया है। राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री, अमित शाह गृह मंत्री, निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री और एस जयशंकर विदेश मंत्री बने रहेंगे। कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ले चुके मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कृषि मंत्रालय मिला है। अश्विनी वैष्णव को सूचना और प्रसारण मंत्रालय के साथ-साथ सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय भी दिया गया है।

हरियाणा के पूर्व सीएम को भी अहम जिम्मेदारी मिली-
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और मोदी मंत्रिपरिषद में बतौर कैबिनेट मंत्री शपथ लेने वाले मनोहर लाल खट्टर को ऊर्जा व आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय का जिम्मा मिला है। उनके साथ तोखन साहू आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री और श्रीपद नाईक ऊर्जा राज्य मंत्री बने हैं।

कैबिनेट में सात महिलाओं को मिली है जगह-
बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री मोदी और मंत्रिपरिषद के उनके 71 सहयोगियों को नौ जून की शाम सवा सात बजे से आयोजित समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई थी।लगातार तीसरी बार बनी एनडीए सरकार के मंत्रिमंडल में सात महिला मंत्रियों को जगह मिली है। प्रधानमंत्री ने पूर्व वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर एक बार फिर भरोसा दिखाया है। सीतारमण के अलावा पूर्व राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी, उत्तर प्रदेश से निर्वाचित अनुप्रिया पटेल और कर्नाटक से निर्वाचित शोभा करंदलाजे को एक बार फिर मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। पहली बार मंत्री बनने वाली महिला नेताओं में 37 वर्षीय रक्षा निखिल खड़से का नाम भी शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button