मध्यप्रदेशछतरपुरमहाराजपुरसागर संभाग

65 किलो गांजा के प्रकरण की मुख्य अभियुक्ता श्वेता दीक्षित को गिरफ्तार कर भेजा जेल

पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन ने नशा मुक्ति अभियान के प्रकरण में वांछित फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया है

छतरपुर। जिले के थाना महाराजपुर में दिनांक 10 जून को ग्राम कुसमा के एक ही परिवार के दो घरो में अवैध गांजा अधिक मात्रा में संग्रह होने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक छतरपुर विक्रम सिंह के मार्गदर्शन व एसडीओपी खजुराहो सलिल शर्मा के नेतृत्व में गठित थाना महाराजपुर पुलिस टीम द्वारा ग्राम कुसमा जाकर दबिश देकर एक ही परिवार के दोनों घरों से कुल गांजा चार बोरी में 65 टैपिंग से बंद पैकेट प्रति पैकेट एक-एक किलोग्राम कुल मात्रा 65 किलोग्राम जिसकी कीमत करीब 10 लाख रुपए आकी गई थी, जप्त किया गया था।

उक्त घटना की एक आरोपिया रजनी दीक्षित को पुलिस अभिरक्षा में लेकर जेल दाखिल किया गया था। पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन द्वारा प्रकरण की समीक्षा निरंतर की जा रही थी एवं संबंधित फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। ग्राम कुसमा के राजा भैया दीक्षित( वर्तमान आरोपिया के परिवार का मुखिया) के घर पर वर्ष 2018 में छापामार कार्यवाही कर करीब 35 किलोग्राम गांजा एवं तीन चार पहिया वाहन जप्त किया गया था। एवं राजा भैया व उसके पुत्र राममिलन दीक्षित के विरुद्ध कार्यवाही की गई थी। वर्ष 2020 में रामनरेश दीक्षित पिता राजा भैया के विरुद्ध थाना सोहागपुर जिला शहडोल में अवैध गांजा का मुकदमा पंजीबद्ध हुआ था। एवं इसके बाद उसी परिवार की श्वेता दीक्षित एवं रजनी दीक्षित के कब्जे से 65 किलोग्राम गांजा जप्त किया गया था।

उक्त प्रकरण की फरार मुख्य आरोपी श्वेता दीक्षित एवं अन्य संबंधित आरोपियों की तलाश व विवेचना कार्यवाही जारी थी। थाना महाराजपुर पुलिस टीम ने अवैध मादक पदार्थ गांजा के प्रकरण की मुख्य फरार आरोपिया श्वेता दीक्षित को तलाश कर गिरफ्तार किया। अभियुक्ता श्वेता दीक्षित को न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया जा रहा है। शेष अन्य संबंधित आरोपियों की तलाश एवं विवेचना कार्यवाही जारी है।

उक्त कार्यवाही में निरी.सुरभि शर्मा थाना प्रभारी थाना महाराजपुर, उनि.अजय शाक्य, सउनि. बी.एस ठाकुर,प्रआर. बाबूराम,प्रआर. किफायत उल्ला बेग,आर. जयकुमार, आर. रीतेश ओझा,आर. सत्येन्द्र सिंह, आर. विवेक पाठक,आर. हरदेव, आऱ. रावेन्द्र, आर. अभिषेक,आर. ओमप्रकाश, म.आर. मेनका, म.आर. गीता, प्रआर.चालक अजीम की महत्वपूर्ण कार्यवाही रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button