खजुराहो में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास किया गया
श्रीअन्न संवर्धन अभियान का शुभारंभ हुआ, योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाये : मंत्री श्री अहिरवार

मध्यप्रदेश। विश्व पर्यटन नगरी खजुराहो में 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पश्चिमी मंदिर समूह कंदारिया महादेव मंदिर प्रांगण में बृहद योगा कार्यक्रम वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार शामिल हुए। योगाभ्यास में लगभग 1500 से अधिक लोग शामिल हुए। श्रीअन्न संवर्धन अभियान का भी शुभारंभ हुआ। वर्चुअली देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उद्बोधन को सुना गया। खजुराहो में योगाभ्यास के पूर्व वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने कहा कि योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में सहभागिता कर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों और नागरिकों ने योगाभ्यास किया।
योग कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष विद्या अग्निहोत्री, राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया, नगरपालिका अध्यक्ष छतरपुर ज्योति चौरसिया, नगरपरिषद खजुराहो अध्यक्ष अरुण अवस्थी सहित चंद्रभान सिंह गौतम उपस्थित थे। प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्टर संदीप जी.आर., जिला पंचायत सीईओ तपस्या परिहार एसपी अगम जैन, एडीएम मिलिंद नागदेवे सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास, भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आतिथ्य में आयोजित ‘राज्य स्तरीय योगाभ्यास’ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया।