मध्यप्रदेश

योग को बनाएं अपने जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा: मंत्री श्री पटेल

नरसिंहपुर के उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री श्री पटेल

भोपाल। “गीता में भगवान श्री कृष्ण ने कहा है ”योग : कर्मसु कौशलम्” अर्थात् योग से कर्मों में कुश्लाता आती है। योग शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन स्थापित करने का एक महत्वपूर्ण साधन है। योग वैश्विक कल्याण के लिए एक अमूल्य उपकरण है।” यह बात 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नरसिंहपुर के उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कही। योग दिवस पर मंत्री श्री पटेल ने कार्यक्रम में उपस्थित जन प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं विद्यार्थियों के साथ योग अभ्यास किया।

सांस्कृतिक जागरूकता और विविधता को बढ़ावा देता है योग-
मंत्री श्री पटेल ने कहा कि नरसिंहपुर का ग्राम गोटिटोरिया महर्षि महेश योगी की जन्मस्थली है। उन्होंने जीवन को संतुलित करने वाले ध्यान योग की भारतीय परम्परा को विश्व भर में नया स्थान दिलाया। योग, एक अभ्यास है जिसकी उत्पत्ति भारत में हुई, जिसे सम्पूर्ण विश्व ने अपनाया। यह सांस्कृतिक जागरूकता और विविधता को बढ़ावा देता है, संस्कृतियों के बीच की खाई को पाटता है और वैश्विक एकता को बढ़ावा देता है। योग हमें प्रकृति के साथ सामंजस्य बिठाकर जीने के लिए भी प्रोत्साहित करता है। जल गंगा संवर्धन अभियान ने हमें समझाया है की प्रकृति के साथ संतुलन बनाना कितना महत्वपूर्ण है। आज हम सभी को मिलकर यह प्रण लेना है कि योग को अपने जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनायेंगे। स्वस्थ शरीर ही स्वयं के और देश के निर्माण में योगदान दे सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button