माइसेम सीमेन्ट फैक्ट्री में मादक पदार्थ 7 क्विंटल से अधिक गांजा एवं अन्य मादक पदार्थ विनष्टीकरण की हुई कार्यवाही

मध्यप्रदेश। भारत सरकार नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो नई दिल्ली तथा नारकोटिक्स विंग पुलिस मुख्यालय के आदेश के पालन में पुलिस मुख्यालय भोपाल से छतरपुर रेंज की गठित ड्रग विनष्टिकरण समिति द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की विनष्टीकरण की कार्यवाही की गई।
एन.डी.पी.एस. एक्ट अंतर्गत छतरपुर रेंज के जिला छतरपुर, जिला पन्ना, जिला टीकमगढ़, जिला निवाड़ी के पंजीबद्ध कुल 19 अपराधों में जप्त अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल 7 क्विंटल से अधिक एवं दो अन्य प्रकरणों में 30 किलो अन्य मादक पदार्थ का विनष्टीकरण किया गया। विनष्टीकरण कार्यवाही तकनीकी प्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रदूषण संबंधी सावधानियों के तहत आज दिनाँक 01.10.2024 को मायसेम सीमेंट फैक्ट्री नरसिंहगढ़ जिला दमोह में संपन्न हुई।
इस अवसर पर विनष्टीकरण समिति के अध्यक्ष पुलिस उप महानिरीक्षक छतरपुर रेंज ललित शाक्यवार, ड्रग विनष्टीकरण समिति के सदस्य पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन, सदस्य पुलिस अधीक्षक पन्ना साईं कृष्णा एस थोटा , सीनियर एफ.एस.एल.अधिकारी एवं वैज्ञानिक अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सागर सहित संबंधित जिलों का पुलिस बल उपस्थित रहा।

















