मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जन कल्याण पर्व की वीसी के माध्यम से समीक्षा की
11 दिसंबर से शुरू हो रहा जन कल्याण पर्व, विकास से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम होंगे आयोजित, हितग्राहियों को मिलेगा लाभ

छतरपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को भोपाल निवास स्थित समत्व भवन से वी.सी. के माध्यम से प्रदेश में 11 दिसंबर से प्रारंभ होने जा रहे ‘जन कल्याण पर्व’ की तैयारियों की समीक्षा की। जिलों में जन कल्याण पर्व के अंतर्गत मध्यप्रदेश सरकार द्वारा महिला, किसान, युवा और गरीब कल्याण सहित विकास से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ हितग्राहियों को योजनाओं के लाभ से लाभान्वित किया जाएगा।
छतरपुर जिले के कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष से विधायक अरविंद पटेरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष विद्या अग्निहोत्री, बक्सवाहा नगर परिषद अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधि वी.सी. के माध्यम से जुड़े। प्रशासनिक अधिकारियों में डीआईजी ललित शाक्यवार, कलेक्टर पार्थ जैसवाल, एसपी अगम जैन, जिला पंचायत सीईओ तपस्या परिहार, एडीएम मिलिंद नागदेवे, डिप्टी कलेक्टर जी.एस. पटेल सहित विभागीय अधिकारी वी.सी. के माध्यम से जुड़े रहे।