मध्यप्रदेश

संगीत आत्मा को शुद्ध करके परमात्मा से मिलने का साधन है: उपमुख्यमंत्री

विकास रूपी शरीर के मन और प्राण कला और संस्कृति है उपमुख्यमंत्री श्रीं शुक्ल, विंध्य का भविष्य कला और संस्कृति की प्रतिभाओं से समृद्ध रहेगा: उपमुख्यमंत्री

भोपाल। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विश्व महिला दिवस के अवसर पर कृष्णा राज कपूर ऑडिटोरियम में आयोजित जनजाति आनंद उत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विंध्य सदैव कला और संस्कृति की प्रतिभाओं से समृद्ध रहा है।

नए कलाकारों को देखकर यह सहज ही अनुभूति हो रही है कि विंध्य का भविष्य कला और संस्कृति की प्रतिभाओं से सदैव समृद्ध रहेगा। कला से जीवन में जो रस प्राप्त होता है उसे केवल अनुभव किया जा सकता है। विकास रूपी शरीर के मन और प्राण कला और संस्कृति है। संगीत हमारी मन के दुखों को मिटाकर सुख और शांति की अनुभूति देता है। संगीत आत्मा को शुद्ध करके परमात्मा से मिलन करने का साधन है ।आज विश्व महिला दिवस पर मणिका कला और संस्कृति संस्थान ने प्रदेश भर के गुनी कलाकारों को एकत्रित करके शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किया है। इस कार्यक्रम ने श्री कृष्णा राज कपूर ऑडिटोरियम के निर्माण को सार्थक कर दिया है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा तेजी से विकसित हो रहा है। विकास होने के साथ-साथ नई पीढ़ी में अच्छे संस्कार तथा कला और संस्कृति की अनुभूति होना भी आवश्यक है ।इनके अभाव में विकास भी वरदान की स्थान पर अभिशाप बन जाता है। आज विकास के साथ-साथ कला संस्कृति धर्म और आध्यात्मिक का चारों ओर विकास हो रहा है ।विकास के लिए अब संसाधनों की कमी नहीं है।

समारोह में विधायक धोहनी श्री कुंवर सिंह टेकाम ने कहा कि उपमुख्यमंत्री जी के प्रयासों से रीवा में विकास की गंगा बह रही है ।संसाधनों और अधो संरचना के विकास के साथ-साथ कला और संस्कृति का भी समुचित पोषण हो रहा है। उपमुख्यमंत्री ने रीवा के सर्वांगीण विकास के लिए सफल प्रयास किए हैं। जनजाति आनंद उत्सव में उपमुख्यमंत्री ने सभी कलाकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

समारोह में सभी अतिथियों को भी मनिका संस्कृति और कला संस्थान की ओर से स्मृति सिंह देकर सम्मानित किया गया। समारोह में मनिका पांडे और कल्याणी मिश्रा ने बघेली लोकगीतों के माध्यम से मनोहारी प्रस्तुति दी ।उनके गीतों से श्रोता झूम उठे । समारोह में नर्मदा पुरम की कलाकार अपर्णा सराठे मनोहारी कथक नृत्य प्रस्तुत किया।

छतरपुर से आई बुंदेली लोक कलाकार कविता शर्मा ने बुंदेली गीतों से सब का मन मोह लिया। समारोह में स्नेहा गहलोत और उनके साथियों ने मधुर मालवी लोकगीत प्रस्तुत किया। मणिका पांडे और उसके साथी कलाकारों ने बघेली लोकगीतों से कार्यक्रम में चार चांद लगाए ।कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल कमिश्नर रीवा संभाग बी एस जामोद प्रभारी आईजी साकेत प्रकाश पांडे भाजपा जिला अध्यक्ष श्री वीरेंद्र कुमार गुप्ता पूर्व महापौर श्री राजेंद्र ताम्रकार श्री राजगोपाल मिश्रा चारी श्री राजकुमार शास्त्री जी लोक गायिका मणिमला सिंह सहित बड़ी संख्या में लोक कलाकार एवं आमजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर आरती तिवारी तथा सुरेंद्र पांडे ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button