छतरपुर

साक्षरता कार्यक्रम के साथ साथ कौशल विकास कार्यक्रम सम्पन्न

@छतरपुर-आशुतोष द्विवेदी। आज दिनांक 27 दिसंबर 2025 दिन शनिवार को उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के क्रियान्वयन एवं सामाजिक चेतना केंद्र व अध्ययन केंद्र संचालन/निरीक्षण हेतु जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी श्री शिवेंद्र कुमार निगम जी व सह समन्वयक श्री शफीक अहमद जी द्वारा जिला छतरपुर के विकासखंड नौगांव में संचालित विभिन्न सामाजिक चेतना केंद्र व अध्ययन केन्द्रों का निरीक्षण कर संक्षिप्त साक्षरता कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में जिला प्रौढ़ शिक्षा कार्यालय से लेखापाल श्री विनय शर्मा जी एवं संकुल सह समन्वयक एम एल बी छतरपुर श्री जय खरे भी उपस्थित रहे।

सर्वप्रथम विकासखंड नौगांव के जन शिक्षा केंद्र सी एम राइज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नौगांव की संकुल सह समन्वयक श्रीमती दिव्या सक्सेना द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला सीता निवास नौगांव, पुरानी चर्च के पास रंगरेज मोहल्ला, व खो खो माता मंदिर मोहल्ले में संचालित अक्षर साथी श्रीमती किरण रैकवार, ज्योति रैकवार एवं  श्रीमती अभिलाषा रैकवार के साक्षरता अध्ययन केंद्र/सामाजिक चेतना केंद्र का निरीक्षण किया गया। यह केंद्र साक्षरता सह कौशल विकास केंद्र जन शिक्षण संस्थान नौगांव के साथ साथ संचालित है। जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी श्री निगम जी द्वारा उत्साहित अक्षर साथियों को प्रोत्साहित किया गया एवं उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के उद्देश्य गतिविधियां एवं सफलता के लिए सतत प्रयास के लिए अक्षर साथियों को विशेष बधाई दी एवं उनके प्रयास की सराहना की।

जिला सह समन्वयक साक्षरता श्री शफीक अहमद जी द्वारा अक्षर पोथी के माध्यम से असाक्षरों के अध्यापन का कार्य करने, पाठ योजना बनाने एवं टी.एल.एम. बनाकर केंद्र संचालन हेतु प्रेरित किया गया। अक्षर पोथी के विभिन्न पाठों के बारे में बताया गया एवं इसके संबंध में अक्षर साथियों व असाक्षरों से बातचीत भी की गई। श्री जय खरे द्वारा  NILP एप पर नए अक्षर साथियों के रजिस्ट्रेशन हेतु सम्पूर्ण ऑनलाइन प्रक्रिया बताई गई तथा अक्षर साथियों द्वारा स्वयं का रजिस्ट्रेशन कराया गया एवं अक्षर साथियों को असाक्षरों के ऑनलाइन पंजीयन हेतु विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। वहां उपस्थित अक्षर साथियों द्वारा इस साक्षरता कार्यक्रम के दौरान प्राप्त अपने-अपने अनुभव भी साझा किए गए।

इस कार्यक्रम को लेकर असाक्षर साथियों में भी उत्साह देखने को मिला एवं उन्होंने इस कार्यक्रम के संबंध में अपनी अनुभव को साझा करते हुए कहा कि हमारी पूरी कोशिश है कि हम शिक्षा का प्रारंभिक स्तर प्राप्त करें ,अक्षर ज्ञान प्राप्त करें एवं दैनिक जीवन में आने वाली प्रारंभिक कठिनाइयों को दूर कर इस कार्यक्रम से जुड़े। असाक्षर साथियों में से मुख्य रूप से नीतू रजक, आरती अहिरवार, राधा अहिरवार, काजल अहिरवार एवं सीमा सेन उपस्थित रहीं।
नौगाँव के दूसरे साक्षरता केंद्र जो कि पिपरी में संचालित है वहां पर अक्षर साथी श्रीमती ऋषिका यादव द्वारा केंद्र संचालित किया जा रहा है। पिपरी केंद्र पर भी कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर साक्षरता केंद्र का निरीक्षण किया गया ।

उपस्थित असाक्षर साथी जो कि अब साक्षरता की परीक्षा उत्तीर्ण कर साक्षरता की श्रेणी में आ गए हैं उनमें से मुन्नी यादव,नजमा बानो, अभिलाषा श्रीवास, किशोरी रैकवार,सोनम श्रीवास,सोना श्रीवास द्वारा बताया गया कि उन्होने प्रारंभिक ज्ञान प्राप्त कर परीक्षा में उपस्थित रहकर परीक्षा उत्तीर्ण की एवं उनके पास कक्षा तीसरी के स्तर की अंक सूची भी प्राप्त हो गई है।अंक सूची प्राप्त कर सभी असाक्षर साथी बहुत प्रसन्नचित हुए। साथ ही इस केंद्र पर अक्षर साथी श्रीमती ऋषिता यादव का, संकुल सह समन्वयक (मॉडल स्कूल नौगाँव) श्रीमती दिव्या सक्सेना द्वारा पुष्प गुच्छ, माल्यार्पण द्वारा सम्मान किया गया। तथा उपस्थित असाक्षरों साथियों को पुष्प  देकर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button