छतरपुर

भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में 15 नवंबर तक आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियां

छात्रावासों में निबंध, चित्रकला, रंगोली, खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

छतरपुर@जसं। म.प्र. जनजातीय कार्य विभाग मंत्रालय के निर्देशानुसार धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में 15 नवंबर तक जनजातीय गौरव दिवस के रूप में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाना है।

कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में विभागीय छात्रावासों एवं आश्रमों में निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता, एवं धार्मिक आयोजन, चित्रकला, प्रशनोत्तरी, विक्रय, नाटक का मंचन, रंगोली एवं सामूहिक खेल गतिविधियां आयोजित की जा रहीं है।

आदिमजाति जिला संयोजक मनोज कुमार अहिरवार नें बताया कि 15 नवंबर 2025 को पुलिस थाना के बगल में रेस्ट हाउस किशनगढ़ जनपद बिजावर में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित प्रस्तावित है। जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम का लाईव प्रसारण दिखाया एवं सुनाया जाएगा। जिसमें लोकगीत एवं लोक नृत्य, शिल्प कलाओं का प्रदर्शन, पाक कला का प्रदर्शन एवं स्टॉल आदि गतिविधियां की जाएगी।

Related Articles

Back to top button