अच्छी पहल: नव वर्ष पर पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारियों द्वारा छतरपुर ज़िला पुलिस में गत वर्ष सेवा में रहते हुए बीमारी या अन्य करणों से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिजनों से मिलकर की संवेदना व्यक्त एवं समस्याओं के बारे में जानकारी ली

छतरपुर। आज दिनांक 02/01/2024 को पुलिस अधीक्षक श्री अमित सांघी द्वारा जिले के गत वर्ष दिवंगत हुए पुलिस कर्मियों के परिजनों से उनके आवास पर पहुंच कर परिजनों से भेंट कर उनका हाल-चाल जाना।
पुलिस अधीक्षक छतरपुर द्वारा दिवंगत पुलिस कर्मियों के बच्चे जो अनुकंपा में पुलिस ड्यूटी में भर्ती किए गए थे तथा उनसे, उनके भाइयों एवं बहनों उनसे मिलकर उनकी शैक्षणिक स्थिति के बारे में भी जाना। अनुकंपा में भर्ती हुए पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के साथ पढ़ाई कर आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में भागीदारी लेने हेतु सलाह दी गई।
दिवंगत पुलिस कर्मियों के जो पूर्व में आवास आवंटित थे उन्हें पुनः अनुकंपा में भर्ती हुए पुलिस कर्मी के नाम पर आवंटित किया गया। गंभीर बीमारियों से ग्रसित उपचार के दौरान दिवंगत हुए प्रधान आरक्षक कृष्ण कुमार सिंह चौहान के आवास सिविल लाइन पुलिस आवासीय परिसर में पुलिस अधीक्षक छतरपुर अमित सांघी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह तथा संबंधित पुलिस अधिकारी पहुंचकर परिजनों से मेडिकल बिल एवं अन्य फंड के बारे में जानकारी ली गई।
बल एवं फंड, एवं अन्य समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित पुलिस अधिकारी, अभिलेख अधिकारी एवं संबंधित कार्यालय को त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देश दिए गए। इसी प्रकार नगर पुलिस अधीक्षक छतरपुर एवं अन्य अधिकारियों द्वारा भी दिवंगत पुलिस कर्मियों के परिजनों से मिलकर संवेदनशीलता व्यक्त करते साहस के साथ आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया गया।
जो भी समस्याएँ परिजनों ने बताई उन्हें शीघ्र अति शीघ्र निराकृत करने को पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया।