छतरपुरमध्यप्रदेशसागर संभाग

विधायक पूर्व मंत्री ललिता यादव ने मेडिकल काँलेज के नवनिर्माण स्थल का किया निरीक्षण

मध्यप्रदेश। छतरपुर मे बन रहे मेडिकल काँलेज का निमार्ण तेजी से हो इसके लिये बीजेपी विधायक पूर्व मंत्री ललिता यादव ने आज मेडिकल काँलेज के नवनिर्माण स्थल का निरीक्षण कर निमार्ण के बारे मे जानकारी ली, बीजेपी की विधायक ने गौरगांय मे मौके पर जाकर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ निमार्ण स्थल का निरीक्षण किया।

पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने विधायक को मेडिकल स्थल पर चल निमार्ण के बारे जानकारी दी, मेडिकल काँलेज के नक्शा दिखाकर निमार्ण किस तरह किया जा रहा है बताया गया। जिस पर विधायक निमार्ण ऐजेंसी के काम से प्रसन्नता व्यक्त की। गौरतलब है कि 2018 मे तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मेडिकल काँलेज का शिलान्यास करवाया था ,इसके बाद 2018 मे काग्रेंस की कमलनाथ सरकार मे यह मेडिकल काँलेज ठंडे बस्ते मे चला गया था। अगस्त 2025 तक कार्य पूरा होने की जानकारी कार्य पालन यंत्रो के एस परस्ते ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button