उत्तरप्रदेश

भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम धाम के सयुंक्त तत्वावधान में दिव्य महाआरती का हुआ आयोजन

उत्तरप्रदेश। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम धाम के सयुंक्त तत्वावधान में हर माह की भांति इस माह भी महिने के दूसरे रविवार को हमीरपुर जनपद के मौदहा स्थित पांडव गेस्ट हाउस में महाआरती क्रम समपन्न हुईं! महाआरती क्रम के प्रारंभ में माता जी एवं गुरूवर जी के जयकारे प्रिंश कुशवाहा व अजय शिवहरे ने लगवायें। तत्पश्चात माता आदिशक्ति जगत जननी जगदम्बा एवं योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज की आरती समपन्न की!

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष चुनूबाद कुशवाहा ने कहा कि आज देश में एकमात्र पार्टी भारतीय शक्ति चेतना पार्टी जिसके लाखों लाख कार्यकर्ता समाज को नशामुक्त बनाने के लिए दिन- रात कार्य कर रहे हैं पार्टी के सभी पदाधिकारी नशे- मांस से मुक्त चरित्रवान जीवन जीते हुए समाज को नशामुक्त बनाने के लिए घर- घर अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ के क्रम निशुल्क करवा रहे हैं।

आज देश में नशे के कारण हर मा- बहन परेशान है नशा के कारण घर के घर बर्बाद हो रहें हैं देश के युवा पतन के मार्ग पर जा रहे हैं उस पतन को रोकने के लिए आज सभी देशवासियों को भगवती मानव कल्याण संगठन के साथ जुड़कर समाज को जागरूक करना होगा!
बहन कोमल ने कहा कि जब- जब समाज में परिवर्तन हुआ है हमेशा नारी शक्ति का महत्वपूर्ण योगदान रहा है अतः सभी मा- बहन संगठन के कार्य में अपना अमूल्य समय अवश्य दे!

अंत में भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा मौदहा के तहसील अध्यक्ष राकेश कुशवाहा ने महाआरती क्रम में आये हुये सभी लोगों का आभार व्यक्त किया!
संचालन भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा राठ के तहसील अध्यक्ष अनिल सेंगर ने किया!
महाआरती में सैकड़ों लोग उपस्थित रहें! सभी को शक्तिजल एवं प्रसाद वितरण किया गया!

(हमीरपुर ब्यूरो अजय शिवहरे)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button