अनुकम्पा नियुक्ति देने में प्रदेश में पहले स्थान पर छतरपुर जिला, कलेक्टर संदीप जी.आर के मार्गदर्शन व जिला संयोजक श्रीमती प्रियंका राय की मेहनत से हुई नियुक्ति

छतरपुर। मध्यप्रदेश में छतरपुर जिला प्रदेश का ऐसा जिला वन गया हैं जिसने अभी तक सबसे ज्यादा अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरणों का निराकरण कर पात्र लोगों कों नियुक्ति देकर एक अनोखा उदाहरण पेश किया हैं और सबसे ज्यादा अनुकम्पा नियुक्ति जनजातीय कार्य विभाग में दी गई हैं। जिसमे कलेक्टर संदीप जी.आर के मार्गदर्शन में जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग की जिला संयोजक श्रीमती प्रियंका राय व क्षेत्र संयोजक जे.डी सोनकिया ने अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकारणों कों प्रमुखता से लेते हुए 5 माह के अंदर ही विभाग में 4 लोगों कों अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान कर प्रदेश में इतिहास बनाने का कार्य किया हैं।
इन्हें मिली अनुकम्पा नियुक्ति-
प्रथम नियुक्ति विभाग में पदस्थ रहें स्वर्गीय विनोद सक्सेना के पुत्र मोहित सक्सेना, द्वितीय नियुक्ति भूपेंद्र प्रजापति, तृतीय नियुक्ति श्रीमती हिमानी चौरसिया और आज दिनांक 11/03/2024 कों श्रीमती अभिलाषा यादव कों अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की गई हैं जो अनोखी पहल हैं।











