छतरपुरमध्यप्रदेशसागर संभाग

बुंदेलखंड की 26 मे से 20 पर भाजपा ने दर्ज की रिकार्ड जीत

मध्यप्रदेश। बुंदेलखंड अंचल की 26 सीटों में से लगभग 20 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी विजय घोषित होने को है। सागर जिले की 8 सीटों में से तीन पर विजय घोषित हो गई है तो वही चार सीटों पर आगे बनी हुई है। वही पन्ना जिले की तीन विधानसभा सीटों में से तीनों पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार विजय घोषित हो गए।

छतरपुर जिले की 6 विधानसभा में से पांच विधानसभा सीट भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जीत चुके हैं जिसमे छतरपुर विधानसभा से पूर्व मंत्री ललिता यादव, बिजावर से राजेश शुक्ला (बब्लू) जिले की सबसे चर्चित सीट राजनगर से अरविन्द पटेरिया, चंदला से दिलीप अहिरवार, और महाराजपुर से कामाख्या प्रताप सिंह की जीत हुई हैं तो वहीं एकसीट कांग्रेस के खाते में बड़ामलहरा विधानसभा गई हैं जहां से रामसिया भारती ने जीतदर्जकी हैं।

टीकमगढ़ जिले में तीन सीटों में से दो पर कांग्रेस आगे है तो एक सीट पर भारतीय जनता पार्टी बढ़त बनाए हुए हैं। निवाड़ी जिले की दो सीटों में से पृथ्वीपुर पर कांग्रेस उम्मीदवार नितेंद्र सिंह राठौड़ विजय घोषित हुए तो वहीं निवाड़ी में बीजेपी के अनिल जैन चुनाव जीत चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button