मध्यप्रदेशकटनी

66 लोगो ने किया रक्त दान, कलेक्टर द्वारा ब्लड स्टोरेज बनाया गया

रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष कलेक्टर अवी प्रसाद ने ब्लड बैंक की सुविधा अब विजयराघवगढ़ मे उपलब्ध कराई, स्थानीय प्रशासन मे दिखा उत्साह, टार्गेट पार कर रक्त दान किया गया

कटनी। कलेक्टर अवी प्रसाद के मार्गदर्शन तथा रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान मे व जबलपुर हाईकोर्ट अधिवक्ता बृम्हमूर्ती तिवारी के सहयोग के साथ विजयराघवगढ़ ब्लाक मेडिकल अधिकारी डाक्टर विनोद कुमार ने रक्त दान कार्यक्रम विजयराघवगढ़ राजा सरयू प्रसाद स्वास्थ्य केंद्र मे आयोजित किया गया। डाक्टर विरोद ने जानकारी देते हुए कहा की जिले के मुखिया कटनी कलेक्टर अवी प्रसाद जी के मार्गदर्शन पर रक्त दान कार्यक्रम आज आयोजित किया जा रहा है कलेक्टर अवी प्रसाद दी द्वारा विजयराघवगढ़ स्वास्थ्य केंद्र को ब्लड स्टोरेज केंद्र बनाया गया। अब किसी की भी जान खून की कमी से नही जाएगी।

कलेक्टर ने ब्लड रखने की व्यवस्था अब विजयराघवगढ़ स्वास्थ्य केंद्र मे की है। डाक्टर विनोद ने कहा की इस समस्या से निजात दिलाने मे अधिवक्ता बृम्हमूर्ती तिवारी की अहम भूमिका रही उनकी ही प्रेरणा और सहयोग से आज विजयराघवगढ़ स्वास्थ्य केंद्र को इतनी बडी उपलब्धि मिली है। वही समाज सेवी बृम्हमूर्ती तिवारी ने कहा की आए दिन स्वास्थ्य केंद्रों मे खून की कमी से व अधिकतर डिलेवरी वाली महिलाओं की मौत खून की कमी से होती थी। कटनी कलेक्टर से अग्रह कर यह व्यवस्था कराई गयी है। अब कोई भी मरीज खून की कमी से जान नही गवानी पडेगी। कलेक्टर अवी प्रसाद ने विजयराघवगढ़ स्वास्थ्य केंद्र को रक्त दान स्टोरेज केंद्र बना कर ब्लैड स्टोर करने के लिए एक फिरिजर भी उपलब्ध कराया है। आज का दिन इतिहास मे याद रखा जाएगा कलेक्टर अवी प्रसाद के इस योगदान को निरंतर मरीजों की सुरक्षा का दिन मानते हुए कलेक्टर अवी प्रसाद को याद किया जाएगा।

रक्त दान व सहयोगी रहे-
अनुविभागीय अधिकारी महेश मंडलोई नायब तहसीलदार प्रसून वर्मा बीएमओ डाक्टर विनोद महिला बाल विकास अधिकारी संतोष अग्रवाल रक्त दान शिविर के विषेश सहयोगी जबलपुर हाईकोर्ट अधिवक्ता बृम्हमूर्ती तिवारी विजयराघवगढ़ विधुत मंडल के जेई विजय धुर्वे मुख्य नगर पालिका अधिकारी कैमोर धर्मेन्द्र शर्मा विजयराघवगढ़ मुख्य नगर पालिका अधिकारी रामअवतार पटेल एसडीओपी केपी सिंह थाना प्रभारी रितेश शर्मा कैमोर नगर परिषद अध्यक्ष मनीषा शर्मा उपाध्यक्ष संतोष केवट पूर्व उपाध्यक्ष अजय उर्फ पप्पू शर्मा विजयराघवगढ़ मंडल अध्यक्ष मनीष देव मिश्रा नगर परिषद अध्यक्ष वसुधा मिश्रा उपाध्यक्ष हरिओम वर्मन महिला मोर्चा अध्यक्ष माधुरी मिश्रा कांटी मंडल अध्यक्ष जयवंत सिंह चौहान कैमोर पार्षद सरीफ खान पप्पू प्रतिक गुप्ता शुभम त्रिपाठी अरसद खान अंशुल सराफ निजाम खान परवेज खान गोलू पाटकर दिपक पटेल जितेन्द्र सेन शुभम श्रीवास्तव शुभम त्रिपाठी डाक्टर प्रतिमा सिंह डाक्टर सपना पटेल अम्बुज त्रिपाठी दिपक अग्रवाल शारदा साहू गुलशेर अहमद प्रशांत दुवे आषथा मिश्रा वर्षा ताम्रकार विपिन सोनी देव मौर्या हेतराम गुप्ता दिप्पू गुप्ता के साथ साथ स्थानीय पटवारी आगनवाड़ी कार्यकरता सहाईका आषा कार्यकरता व जन प्रतिनिधि भाजपा पदाधिकारियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।

आयोजक व सहयोगियों द्वारा व्यवस्था।
कटनी कलेक्टर अवी प्रसाद के मार्गदर्शन पर रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ जिसमे सहयोगियों ने आयोजक ब्लाक मेडिकल आफिसर डाक्टर विनोद के कंधे से कंधा मिलाते हुए अपना सराहनीय योगदान दिया स्वास्थ्य केंद्र की ओर से डाक्टर विनोद ने एनर्जी जूस की व्यवस्था कराई तो वही विजयराघवगढ़ मुख्य नगर पालिका अधिकारी रामअवतार पटेल ने सेव व ठंडे पानी की व्यवस्था कराई तथा बृम्हमूर्ती तिवारी ने रक्तदान करने वालो को प्रोत्साहित करते हुए उन्हे ठंडी कोल्ड-ड्रिंक पिलाई।

जताया आभार-
डा विनोद व अधिवक्ता बृम्हमूर्ती तिवारी ने सफल आयोजन के पश्चात कटनी कलेक्टर अवी प्रसाद का आभार प्रकट करते हुए कहा की विजयराघवगढ़ स्वास्थ्य केंद्र को ब्लड स्टोरेज की व्यवस्था दिलाने के लिए रेडक्रास स्वसायटी का आभार व्यक्त करते हैं तथा सभी सहयोगियों का जिन्होंने बढ चढ कर रक्त दान शिविर मे तेज गर्मी को न देखते हुए अपना अमूल्य रक्त का दान किया उनका भी आभार व्यक्त करते हैं साथ ही उनका भी जिन अधिकारीयों ने अपना अमूल्य समय निकाल कर कार्यक्रम की सोभा बढाई और रक्त दान किया।

(प्रशांत मिश्रा शेरा पत्रकार विजयराघवगढ़ कटनी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button