मध्यप्रदेशसागरसागर संभाग
सागर जिले में कॉम्बिंग ऑपरेशन पर निकले 776 से ज्यादा पुलिसकर्मी

मध्यप्रदेश। सीएम डॉ. मोहन यादव 31 मई को पुलिस मुख्यालय पहुंचे थे। उन्होंने अधिकारियों को रात्रि गश्त सहित निरंतर निरीक्षण के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में यह कॉम्बिंग गश्त की गई।
इस ऑपरेशन में प्रदेश के 15 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया। इनमें 370 डीएसपी व उच्च स्तर के अधिकारी भी शामिल रहे। डीजीपी सुधीर सक्सेना भी रातभर सड़कों पर रहे। जोनल आइजी से जिलों में कार्रवाई की जानकारी ली।
सागरः जिले के 776 पुलिसकर्मियों ने क्षेत्र में निगरानी की। इस दौरान करीब 340 बदमाशों और असामाजिक तत्वों को चेक किया। 285 वारंटों को तामील कराया गया।
(जिला ब्यूरो- चौधरी शशि कुमार कुर्मी शक्ति न्यूज़)