हरियाणा
भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के गुरुग्राम लोकसभा प्रत्याशी आकाश व्यास दाखिल किया नामांकन

हरियाणा। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के गुरुग्राम लोकसभा के प्रत्याशी आकाश व्यास ने आज लघु सचिवालय गुरुग्राम में अपना नामांकन दर्ज कराया। जिसमें भारतीय शक्ति चेतना पार्टी हरियाणा के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल बाली जी और प्रांत के सचिव जवाहर सिंह पहल जी गुरुग्राम पार्टी और संगठन के दोनों जिला अध्यक्ष अंजनी त्रिपाठी एवं नीरज राय एवं तमाम कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में नामांकन दर्ज कराया।