नशा मुक्ति जन जागृति अभियान का समापन कार्यक्रम मैत्री सभागार में आयोजित

सिंगरौली। पुलिस मुख्यालय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के परिपेक्ष्य में साप्ताहिक कार्यक्रम आयोजन कराए जाने के निर्देशो के पालन में पुलिस अधीक्षक, श्रीमती निवेदिता गुप्ता, जिला सिंगरौली द्वारा जिला स्तर पर विशेष नशा मुक्ति जन जागरुकता अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शिवकुमार वर्मा, जिला सिंगरौली व समस्त राजपत्रित अधिकारी (पुलिस) के मार्गदर्शन में समस्त थाना प्रभारी व चौकी प्रभारियो के द्वारा दिनांक 20-06-2024 से 26-06-2024 तक अपने-अपने थाना/चौकी क्षेत्रो में नशा मुक्ति जागरुकता अभियान चलाया गया। जिसका समापन आज दिनांक 27-06-2024 को मैत्री सभागार विंध्यनगर में किया गया।
दिनांक 27-06-2024 को मैत्री सभागार एन.टी.पी.सी. विंध्यनगर में नशा मुक्ति जन जागृति अभियान के तहत समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सिंगरौली विधायक, राम निवास शाह, धौहनी विधायक, कुवर सिंह टेकाम, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता, गिरीश द्विवेदी, राम अशोक शर्मा कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला, जिला सिंगरौली, पुलिस अधीक्षक, श्रीमती निवेदिता गुप्ता, जिला सिंगरौली, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शिव कुमार वर्मा, जिला सिंगरौली, नगर पुलिस अधीक्षक, पी.एस. परस्ते, विंध्यनगर, डॉ. डी.के. मिश्रा, डॉ. विजय शाह, जिला अस्पताल बैढ़न डॉ.अभिषेक बैस एन.टी.पी.सी, डी.पी.एस. स्कूल के प्राचार्य डॉ. जनार्दन पाण्डेय, समाजसेवी अशरफ अली, श्री नरेश शाह, मिथिलेश मिश्रा, एडवोकेट अवनीष दुबे, समस्त महिला मण्डल आनंदम विभाग, स्कूलो के छात्र-छात्राए एवं शिक्षक एवं अन्य गणमान्य नागरिक आदि उपस्थित रहे।
नशा मुक्ति अभियान के तहत सभी अधिकारियों ने “नशा मुक्त भारत” को सफल बनाने के लिए शपथ ली तथा विभागीय स्तर पर व विद्यालयों में स्लोगन, गायन, लेखन,निबंध लेखन, चित्रकला प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया, जिसमें शामिल सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर प्रमाण पत्र दिये गये।
सिंगरौली पुलिस द्वारा समाज में नशे के विरुद्ध आमजन में जागरुकता लाने एवं अवैध मादक पदार्थो के व्यवसाय पर प्रभावी नियंत्रण व जनजागृति हेतु संपूर्ण जिले में दिनांक 20-06-2024 से 26-06-2024 तक नशामुक्ति जन जागरुकता सप्ताह का आयोजन किया गया। नशा मुक्ति जनजागरुकता अभियान के तहत समस्त थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारियो द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में स्थित स्कुल, कॉलेज, ग्राम, मोहल्लो, चौक, चौराहो आदि जगहो पर बाईक रैली, बैनर पोस्टर आदि लगाकर जागरुक किया गया। साथ ही जन जागरुकता रैलीयो का आयोजन कर जागरुक किया गया।
जन जागरुकता अभियान में उपस्थित जनमानस को नशीले पदार्थो का सेवन करने से होने वाले दुष्प्रभाव, दुष्परिणामों के बारे में अवगत कराते हुए नशे से दूरी बनाने के संबंध में जागरूक किया गया। नशे का सेवन करने से शारीरिक स्वास्थ पर पड़ने वाले विपरित असर के बारे में अवगत कराया गया। साथ ही नशे से दुर रहने के लिये व अपने आस पास रहने वालो लोगो को भी प्रेरित करने के संबंध में शपथ भी दिलाई गई। उक्त नशामुक्ति जन जागरुकता कार्यक्रम में विमल म्यूजिक ग्रुप के अशोक पाण्डेय संगीतकार का नशा मुक्ति जागरुकता कार्यक्रम में विशेष योगदान रहा है।