मध्यप्रदेशकटनी

लाडली बहनो के साथ सावन उत्साह पर एक मुश्त राशि प्रदान की गयी

मुख्यमंत्री ने आन लाईन अपनी लाडली बहनो को दी राखी की बधाई

कटनी। विजयराघवगढ़ नगर परिषद के तत्वावधान मे महिला बाल विकास से सहयोग से जनपद सभा कक्ष मे कार्यक्रम आयोजित किया गया।  कटनी कलेक्टर के आदेशों का पालन करते हुए मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की लाभान्वित महिलाओं के लिए सावन उत्सव श्रवण मास पर अपनी सभी लाडली बहनो को रक्षाबंधन के उपलक्ष्य मे एक मुश्त राशि वन क्लिक के माध्यम से आनलाइन प्रदान मुख्यमंत्री द्वारा प्रदान की गई जिसका सिधा प्रसारण नगर परिषद द्वारा स्थानीय स्थानीय अधिकारियों की उपस्थिति दिखाया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ मा सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ किया गया तथा उपस्थिति आगनवाड़ी सुपरवाइजर आगनवाड़ी कार्यकरता व लाडली बहनो का सम्मान फुल माला आदी से किया गया।

प्रति माह मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा लाडली बहनो को 1250 रुपये की राशि प्रदान की जाती रही किन्तु इस बार मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की लाभान्वित महिलाओं के लिए सावन उत्सव श्रवण मास मुख्यमंत्री ने उपहार स्वरूप 250 बढा कर कुल 1500 रुपये मध्यप्रदेश के जिला श्योपुर से आनलाइन वन क्लिक के माध्यम से बहनो के खातो मे डाले। जिसका सिधा प्रसारण विजयराघवगढ़ जनपद सभा कक्ष मे कार्यक्रम आयोजित कर देखा गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रही नगर परिषद अध्यक्ष वसुधा मनीष मिश्रा।

उपस्थिति जनो मे-
उपाध्यक्ष हरिओम वर्मन जनपद अध्यक्ष सुधा कोल भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष देव मिश्रा मुख्य कार्यपालन अधिकारी बृतेश जैन मुख्य नगर पालिका अधिकारी रामअवतार पटेल महिला बाल विकास अधिकारी परियोजना संतोष अग्रवाल शेख राजू सुरेंद्र शर्मा गुडडू सीता ताम्रकार मनोरमा श्रीवास्तव रामावतार वर्मा स्वयता गोस्वामी रितु सिंह मीना तिवारी कला गौतम के साथ साथ सैकडों आगनवाड़ी कार्यकरता सहाईका व मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की पात्र महिलाए। सभी ने आन लाईन मुख्यमंत्री के उद्बोधन सुने तथा कार्यक्रम का आनंद प्राप्त किया। अंत मे सभी उपस्थित अधिकारियों ने मा के नाम एक एक वृक्ष लगाया।

अंत मे मुख्य नगर पालिका अधिकारी रामअवतार पटेल ने अपने शब्दों मे कहा की मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री ने अपनी लाडली बहनो की खुशी का ध्यान रखा और आज जिला श्योपुर के आयोजन से आनलाइन सभी लाडली बहनो के खातो मे 250 की राशि बढा कर कुल 1500 की राशि प्रदान कर अपने वादे को ही नही निभाया बल्कि एक भाई का फर्ज भी अदा किया जिसके पश्चात लाडली बहनो ने उपहार प्राप्ति के पश्चात मुख्यमंत्री का आभार कार्यक्रम के दौरान प्रकट किया।

(रिपोर्टर- प्रशांत मिश्रा शेरा पत्रकार विजयराघवगढ़ कटनी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button