जमीन के लिए किसान को गोली मारी, दो गिरफ्तार

मध्यप्रदेश। इंदौर जिले के पास गौतमपुरा गांव में एक किसान को उसकी 27 बीघा जमीन बेचने के लिए कुछ लोग दबाव बना रहे थे। किसान इसके लिए राजी नहीं हुआ तो आरोपियों ने उसे गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने तीन हमलावरों में से दो को गिरफ्तार कर लिया। किसान को अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी में गौतमपुरा पुलिस ने बताया की घायल किसान का नाम ईश्वर पिता भीमा है। गांव में उसकी 27 बीघा जमीन है। जिसे विजय पिता महादेव, उसका भांजा पंकज गोस्वामी और महादेवपुरी लेकर लोकेंद्र मेहता नामक व्यक्ति को बेचना चाहते थे, लेकिन ईश्वर इसके लिए तैयार नहीं था। तीनों आरोपियों ने जमीन बेचने के लिए विवाद भी किया और धमकियां भी दी,लेकिन फिर भी ईश्वर नहीं माना। इसके बाद पंकज पिस्टल लेकर ईश्वर के घर पहुंचा और फायर कर दिया।
वहीं गोली ईश्वर की जांघ में लगी। इसके बाद पुलिस ने पंकज और विजय को गिरफ्तार कर लिया है। महादेव फरार है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया हैै। पुलिस को पता चला कि जमीन किसी और की है और ईश्वर का उस पर कब्जा है।
आरोपी का पुराना आपराधिक रिकार्ड भी है। उसके कुछ नेताअेां से भी संबंध है। वह सरपंच भी रह चुका हैै। पुलिस इस घटना में लोकेंद्र मेहता की भूमिका भी जांच रही है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस ने छापे भी मारे है।