मध्यप्रदेशछतरपुरसागर संभाग

पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

मध्यप्रदेश। छतरपुर जिले के थाना ओरछा रोड पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल। ज्ञात हो पुलिस अधीक्षक अमित सांघी द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारी को फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया है।

जानकारी के अनुसार दिनांक 30.01.2024 को शाम करीब 06:00 बजे फरियादी उम्र 45 साल निवासी थाना ओरछा रोड क्षेत्र ने रिपोर्ट कि‍या कि उसकी नाबालिक लडकी उम्र 17 वर्ष 10 माह को अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर ले गया है बहुत तलाश करने पर कोई पता नहीं चला। फरियादी की रिपोर्ट पर शीघ्र ही अपराध क्र. 28/24 धारा 363 ता.हि. का कायम कर विवेचना में लिया गया। अपहृता एवं संदेही के रिश्तेदारी एवं संभावित स्थानों में पतारशि की गई। अपहृता के संबंध में प्राप्त साक्ष्य, सघन पतारसी एवं सक्रिय मुखबिर तंत्र के माध्यम से हरियाणा में होने की सूचना प्राप्त हुई।

अपहृता को हरियाणा से दस्तयाब किया गया। एवं बालिका को झांसा देकर साथ में रहने वाला आरोपी पुलिस की सूचना पाकर मौके से भाग गया। एवं महिला पुलिस अधिकारी द्वारा अपहृता से पूछताछ कर कथन लेख किए गए। अपहर्ता के कथन एवं मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम धामची थाना ओरछा रोड के विरुद्ध उक्त पंजीबद्ध प्रकरण में दुष्कर्म एवं पोक्सो एक्ट की विभिन्न धारा बढ़ाई गई।

गठित पुलिस टीम द्वारा दुष्कर्म के आरोपी की तलाश प्रारंभ कर दी गई। आरोपी की विभिन्न संभावित स्थानों रिश्तेदारी इत्यादि जगहों पर तलाश की गई। मुखबिर द्वारा आरोपी की ग्राम धामची में अपने खेतों में छुपे होने की सूचना प्राप्त हुई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह यादव एवं पुलिस टीम द्वारा आरोपी के खेतों में जाकर घेराबंदी की गई और आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया। दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया।

उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में उप निरी. पुष्पेन्द्र यादव, सउनि गोकुल सिंह मरावी, प्र.आर. राजेश बागरी, प्र.आर. हितेन्द्र दुबे, आर. गुलाब खान, आर. संजीव साहू, आर. रज्जन लोधी, म.आर. दीक्षा सिंह सेंगर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button