मध्यप्रदेश

खजुराहो सीट से सपा ने घोषित किया अपना उम्मीदवार, उत्तरप्रदेश के मनोज यादव से होगा वीडी शर्मा का मुकाबला

मध्यप्रदेश। लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने मध्य प्रदेश की खजुराहो सीट से उम्मीदवार की घोषणा की है। सपा ने डॉ. मनोज यादव को वर्तमान सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के सामने मैदान में उतारा है।

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर समाजवादी पार्टी ने मध्य प्रदेश की खजुराहो सीट पर उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। सपा ने डॉ. मनोज यादव को इस सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है। ये बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो से उम्मीदवार वीडी शर्मा के सामने चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि इस सीट पर कांग्रेस और सपा के बीच गठबंधन है, जिसे लेकर सपा को मध्य प्रदेश से एक सीट कांग्रेस ने दी थी।

2014 के चुनाव में विदिशा से सपा ने उतारा था-
बता दें कि डॉ. मनोज यादव समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता है और वो राजधानी भोपाल में रहते है। जबकि मूलत: उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं। 2014 लोकसभा का चुनाव विदिशा से समाजवादी पार्टी के टिकट पर लड़ा था। 2023 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने बिजावर विधानसभा सीट पर प्रत्याशी घोषित किया था, लेकिन बाद में रेखा यादव को टिकट दिया। हालांकि बाद में रेखा यादव ने भी चुनाव नहीं लड़ा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button