हरिओंम शुक्ला हत्याकाण्ड में सम्मिलित आरोपी छोटू पंडित को किया गिरफ्तार
हत्या में सम्मिलित 15 आरोपियों को किया जा चुका है गिरफ्तार

मध्यप्रदेश। छतरपुर जिला मुख्यालय पर दिनाँक 25 मार्च को महोबा रोड में विवाद के कारण गोली चलने से हरिओम शुक्ला की मृत्यु हो गई थी। घटनास्थल का बारीकी से भौतिक निरीक्षण करते हुए एकत्रित साक्ष्य, सक्षियो के कथनों, एवं फरियादी के कथनों तथा चिकित्सीय रिपोर्ट के आधार पर हत्या करने वाले आरोपियों के विरुद्ध हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना एवं आरोपियों की तलाश प्रारंभ कर दी गई।
मामलें में पूर्व में 12 आरोपीगणों आकाश यादव निवासी छतरपुर, अजय उर्फ दीपू विश्वकर्मा हथियार विक्रेता ग्राम गहरवार, आकाश शर्मा, अजय राय, गोलू विश्वकर्मा, विश्वनाथ प्रताप सिंह, सौरभ सैनी, सुमित कुशवाहा, शिवम सोनी, अवधेश प्रताप सिंह, अजय राजपूत, सुधांशु रावत निवासी ग्राम पिपट को गिरफ्तार कर जेल एवं 2 विधि विरुद्ध किशोर को बाल सुधार गृह भेजा गया था।
एकत्रित साक्ष्य एवं संदेह के आधार पर हत्या की घटना में सुनियोजित तरीके से सम्मिलित आरोपी छोटू पंडित उर्फ हरगोविंद तिवारी निवासी टोरिया मोहल्ला छतरपुर को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया। हत्या की घटना में सम्मिलित आरोपी छोटू पंडित को न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया। उक्त कार्यवाही में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुजूर, उनि. रामसिया चौधरी, उनि. एन.के. सोलंकी, उप निरीक्षक राहुल शुक्ला , प्रधान आरक्षक राजेश पाठक, राजेश अहिरवार, आरक्षक-विकाश खरे, कपिन्द्र सिंह घोष, सौरभ तिवारी की भूमिका रही।

















