उत्तरप्रदेश
सड़क हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा

उत्तरप्रदेश। बांदा जनपद अंतर्गत एक सड़क हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में चीख पुकार मच गई। बिसंडा थानाक्षेत्र के कैरी गांव निवासी ज्ञान सिंह (33) पुत्र फूलचंद एक सप्ताह पहले बाइक से निमंत्रण में फतेहगंज गया था। लौटते समय सड़क किनारे खड़ी मिक्सर मशीन से टकरा गया था। गंभीर हालत में रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था, जहां हालत में सुधार न होने पर परिजनों ने इंद्रानगर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां से कानपुर रेफर कर दिया गया था। सोमवार रात परिजन ज्ञान सिंह को लेकर कानपुर जा रहे थे। बिंदकी के पास उसने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर गांव आ गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक दो भाइयों में छोटा था।