उत्तरप्रदेश

टेबल फैन में उतरे करंट से महोबा की महिला की मौत

बांदा। घर में लिपाई करते समय टेबल फैन में उतरे करंट से एक महिला चिपक गई। टेबल फैन उसपर गिर पड़ा, जिससे महिला की मौत हो गई।

महोबा के कबरई थानाक्षेत्र के खरका गांव निवासी मंजू सिंह (47) पत्नी बृजराज सिंह मंगलवार सुबह घर की लिपाई कर रही थी। नजदीक में रखा टेबलफैन हटाते समय करंट की चपेट में आ गई। पंखा उसके ऊपर जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। कुछ देर बाद घर पहुंची एक महिला ने देखा तो घरवालों को जानकारी हुई। मंजू को तत्काल रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज ले जाया गया। जहां डाक्टरो ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतका के जीजा राजाबाबू ने बताया कि मंजू सिंह के पति की करीब 15 वर्ष पहले बीमारी से मौत हो गई थी। वह प्राथमिक विद्यालय में रसोईया का काम करती थी। दो बेटे पवन और पंकज हैं। दोनों बाहर रहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button